Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा का युवक पदयात्रा कर पहुंचेगा उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ से मिलने कर रहा है पदयात्रा

Vivek Sahu

Tue, Aug 1, 2023
कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर एक भगवा वस्त्र धारी युवक एक हाथ में भगवा ध्वज लिए और दूसरे हाथ में झोला टांगे पैदल चलता जा रहा था । अनायास देखने से यह युवक सावन मास में भोले बाबा के किसी मंदिर के दर्शन करने जाता हुआ एक साधारण श्रद्धालु ही नजर आ रहा था । करीब आने पर इस युवक के शरीर पर लगे हुए पर्चे से यह समझ में आया कि यह युवक सर्वमंगला मंदिर के पास, कोरबा का रहने वाला है और उत्तर प्रदेश तक पदयात्रा करता हुआ जा रहा है । इस युवक से पूछने पर इस युवक ने बताया कि उसका नाम राजेश दास महंत है तथा उसकी शिक्षा बीएससी एवं एलएलबी तक है । इस युवक ने आगे बताया कि इसके जीवन के आदर्श उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जिन्हे वह ना सिर्फ अपना आदर्श मानता है बल्कि, उन्हें भगवान श्रीराम का अवतार भी मानता है । अपनी यात्रा के उद्देश्य श्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपने विचार एवं अन्य विषय पर उससे चर्चा किया जाने पर उस युवक ने बड़े सामान्य लहजे में इन प्रश्नों का जवाब दिया । आज के सामान्य जीवन में बीएससी एवं एलएलबी तक की उच्च शिक्षा प्राप्त किए हुए कृषि पढ़े लिखे हुए व्यक्ति का किसी एक व्यक्ति विशेष खास तौर से एक राजनीतिज्ञ व्यक्ति के प्रति आस्था एवं श्रद्धा का यह मनोभाव देखकर निश्चित ही मन भावविभोर हो जाता है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन