Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: सिटी सेंटर मॉल कोरबा के फ्लोरा ऑफिस में फर्जी इंनकम टैक्स ऑफिसर एवं सायबर अधिकारी बनकर लूट पाट कर अपहरण करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस व सायबर टीम की मदद से 24 घण्टे में किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sun, Sep 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रार्थी शिवकुमार राजपूत पिता शेरसिंह राजपूत उम्र 28 साल, साकिन इमलीडुग्गू थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 20.09.2024 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हूं मेरे कंपनी का ऑफिस सर्विस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में है कि आज दिनांक 20.09.2024 को मैं करीबन 10.30 बजे अपने ऑफिस पहुंचकर काम कर रहा था।   https://youtu.be/r2uFhHcHB7A?si=rOTAiYzCUIM6TXW-   ऑफिस के अन्य स्टाफ भी काम कर रहे थे कि करीबन 11.45 बजे हमारे ऑफिस में 6 अज्ञात व्यक्ति लोग आये तथा आई कार्ड दिखाते हुए हम लोग इनकम टैक्स एवं साइबर विभाग से हैं तुम लोग गलत कार्य कर रहे हो अपना अपना मोबाइल बंद करो हिन्दी में बोलते हुये सभी को डरा धमका कर ऑफिस के काउंटर से करीबन दो लाख पैतिस हजार नगद तथा पांच नग लैपटॉप एवं ऑफिस के कागजात को एवं ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को निकाल कर एवं लुटकर तथा मुझे और मेरे साथ काम करने वाले उज्जवल सिंह, हरिश पटेल को डरा धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ अपनी सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट कार में अपहरण कर बैठा लिये और हाथ मुक्के एवं लकड़ी से मारपीट किये है तथा अपने साथ शहर में तथा शहर के बाहर घूमाकर डरा धमकाकर तीनों को रिस्दी चौक के आगे जंगल में करीबन 02. 00 बजे छोड़ दिये थे । तब हमलोग अपने आफिस आये और घटना के बारे में कंपनी के लोगो को जानकारी दिये अज्ञात आरोपियों में से एक कम ऊचाई का पतला दुबला तथा पांच लोग हट्टे कट्टे हाईटेड पेंट शर्ट जिन्स टि शर्ट पहने थे जिनको देखने से पहचान लुंगा कि रिपोर्ट पर तत्काल घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति० पुलिस अधी० कोरबा यू०बी०एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से कोरबा जिला के संपूर्ण थाना/चौकी में नाकाबंदी / घेराबंदी कर आरोपी ओम आनंद से पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम में अपने साथी रोहन मण्डल, रिक्की एवं फ्लोरा कंपनी में कार्य करने वाला उज्वल के साथ मिलकर अपराधिक षड्यंत्र लूट करने का अपराध घटित करने की योजना बनाकर आरोपी ओम साहू अपने साथी दिल्ली निवासी गुलशन एवं कोरबा शहर के बाउंसर काम करने वाले राजू बंजारे रामचन्द दलाई।     https://youtu.be/Ir3BOnOh8XU?si=X-Ks5TVADnfuIkWo   कृष्णा राजपूत को भी 1000-1000 रु. मेहताना दूंगा कहकर अपने साथ फ्लोरा ऑफिस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में जाकर योजनाबद्ध तरीके से इंनकम टैक्स अधिकारी एवं साइबर विभाग के लोग है कहकर डरा धमकाकर करीबन 2,35,000 रू. एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर, को लूटकर वहां कार्यरत 03 कर्मचारियों को जबरदस्ती अपहरण कर अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गये थे जहां रिस्दी जंगल में मारपीट कर छोड़ दिये थे । आरोपी के मेमोरेण्डम पर लूटे गये रकम 2,32,000 रू. करीब न एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।   संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी कोरबा निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, सउनि टंकेश्वर यादव आर० चन्द्रकांत गुप्ता, आर० सुनील सिंह, आर० आलोक पाण्डेय, तथा सायबर टीम सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर० सुशील यादव, आर० प्रशांत सिंह, आर० डेमन ओग्रे, आर० आलोक टोप्पो, विकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपीगण:- 01. ओम आनंद पिता अमलेश, उम्र 26 साल, साकिन दर्री पावर सिटी थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.) 02. गुलशन तोमर पिता विजेन्द्र सिंह उम्र 28 साल सा. लोनी थाना लोनी गजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 03. रोहन मण्डल पिता भोला मण्डल उम्र 24 साल साकिन दर्री जयभगवान गली थाना दर्री जिला 04. रामचन्द दलाई पिता प्रताप दलाई उम्र 29 साल साकिन मुड़ापार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.) 05. राजू बंजारे पिता स्व. मनीराम उम्र 34 साल साकिन पाड़ीमार डुग्गूपारा थाना बालकोनगर जिला-कोरबा (छ.ग.) 06. हर्ष दास पिता उमेन्द दास उम्र 18 साल साकिन अमरैयापारा चौकी मानिकपुर 07. कृष्णा राजपूत पिता स्व. नवरतन उम्र 27 साल साकिन एसईसीएल सुभाष ब्लॉक अप०क0 551/2024 धारा 319 (2), 127(2),310(2),140 (3)+61 बीएनएस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन