Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में आगामी नगरीय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब,जुआ,सट्टा, कबाड़ की कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं।   इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.09.2024 को नगर निरीक्षक कोतवाली एम. बी. पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायत पर कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना पर हमराह स्टाफ तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया।   जो घटनास्थल इम्लिड्डग्गु झाड़ी ,मोतिसागर पारा नदी किनारे व कुंज नगर सीतामणी नदी किनारे झाड़ी कोरबा से अलग अलग कुल 03 प्रकरणों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल लीटर 20 कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 810/जप्त किया गया।   आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने तथा आरोपीयों द्वारा अपराध कारित स्वीकार किए जाने पर आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!   उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सहा.उप निरी अजय सिंह, महिला प्रधान,आरक्षक सुनीता कश्यप, आरक्षक चंद्र कांत गुप्ता,आरक्षक आलोक पांडेय ,आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक राजेश राठौर,आरक्षक ऋषि पटेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपीगण* 01.गोविंदा सागर पिता रतनलाल सागर उम्र 28 वर्ष साकिन मोती सागर पारा कोरबा। 02कोंदा पिता नान्हेबुटी उम्र 35 वर्ष साकिन मोतिसागर पारा कोरबा। 03. समारू सागर पिता नान्हेंबुटी उम्र 28वर्ष साकिन मोतिसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ. ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन