Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद 4 दिवसीय प्रवास पर । संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट-मुलाकात।

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत 15 जून से 18 जून तक कोरबा संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।   जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार डॉ.महंत व सांसद 15 जून को प्रात: 10 बजे कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा हेतु प्रस्थान करेंगे व प्रात: 11 बजे पोड़ी उपरोड़ा में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे।   दोपहर 12 बजे पसान के लिए रवाना होकर पसान में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। 1:30 बजे पसान से कोदवाही, ब्लॉक मरवाही जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए प्रस्थान करेंगे।   दोपहर 2 बजे कोदवाही मेंं सर्वआदिवासी समाज भवन का लोकार्पण करेंगे।   शाम 4 बजे कोदवाही से लेदरी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु प्रस्थान करेंगे और इस दौरान मंदिरों में दर्शन भी करेंगे।   शाम 7 बजे लेदरी में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। 16 जून को डॉ.महंत प्रात: 10 बजे लेदरी से ग्राम केलहारी के लिए रवाना होंगे। 11 बजे ग्राम केलहारी से भागवानपुर, दोपहर 12:30 बजे भागवानपुर से जनकपुर प्रस्थान करेंगे व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   शाम 4 बजे जनकपुर से मनेंद्रगढ़ प्रस्थान कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   17 जून को प्रात: 10 बजे संस्कृति भवन मनेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात उपरांत 11 बजे मनेंद्रगढ़ से नागपुर प्रस्थान करेंगे।   प्रात: 11:30 बजे नागपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात बाद दोपहर 12:30 बजे चिरमिरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   दोपहर 2:30 बजे चिरमिरी से खडग़वां हेतु प्रस्थान कर खडग़वां रेस्ट हाऊस मेें सौजन्य मुलाकात पश्चात सायं 5 बजे बैकुण्ठपुर हेतु प्रस्थान व 6 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   18 जून को प्रात: 10:30 बजे बैकुण्ठपुर से ग्राम पटना हेतु प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे ग्राम पटना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   दोपहर 12 बजे बैकुण्ठपुर के राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।   शाम को 4:30 बजे बचरापोड़ी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे रेस्ट हाऊस कोरबी में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात उपरांत कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7:30 बजे वे कोरबा में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन