Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: निगम की सामान्य सभा मे नेता प्रतिपक्ष हितानंद महापौर को गिफ्ट करेंगे जादुई पिटारा, जादुई पिटारे में क्या है ये जानने शहर की जनता में चर्चा..???

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) :- 11 माह बाद एक बार फिर नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित की जा रही है, सामान्य सभा के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपकर सामान्य सभा कराने की मांग की थी। उक्त मांग को संज्ञान में लेते हुए निगम आयुक्त ने 1 मार्च 2024 को जवाहर लाल नेहरू सभा कक्ष में निगम की सामान्य सभा का सम्मिलन आयोजित किया गया है, नगर निगम की सामान्य सभा हंगामेदार होने की संभावना है | नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने 1 मार्च को आयोजित सामान्य सभा में निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद को महापौर का जादुई पिटारा गिफ्ट करने जा रहे हैं, कोरबा की जनता में इन दिनों इस जादुई पिटारें की जमकर चर्चा हो रही है। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि इस जादुई पिटारे में क्या है इसकी जानकारी 1 मार्च को ही मिल सकेगी, फिलहाल इतना कह सकते हैं कि इस जादुई पिटारे के खुलते ही महापौर के झूठे दावों की पोल जरूर खुल जाएगी । श्री अग्रवाल ने कहा कि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जब से नगर निगम में कुर्सी संभाली है उनके ही वार्ड की जनता उससे नाराज चल रही है, सफाई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर को वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस की जनता ने कचरा गोदाम में बंद कर दिया था, वार्ड क्रमांक 14 से ही महापौर पार्षद निर्वाचित हुए है । शहर के हर वार्ड में बस इसी बात की शोर है कि महापौर कमीशन खोर हैं, समय पहले ही शहर की जनता से भीख मांग कर महापौर को कमीशन की राशि 2600 रुपए दिया था, महापौर की निष्क्रियता के कारण आज कोरबा शहर विकास में पिछड़ गया है, 1 मार्च को जादुई पिटारा खुलते ही ये सबके सामने आ जायेगा |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन