Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से मिलीं महापौर संजू देवी राजपूत, नगर विकास पर हुई चर्चा

Vivek Sahu

Fri, Feb 21, 2025
कोरबा। कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रदेश मंत्री भैया विकास रंजन महतो के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और नगर निगम के आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की। इस विशेष भेंट में उनके साथ वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद रूबी दीदी, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद उर्वशी राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव भी शामिल रहीं। कोरबा के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा इस मुलाकात के दौरान विकास रंजन महतो और महापौर संजू देवी राजपूत के बीच नगर निगम की कार्ययोजनाओं, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। महापौर ने प्रदेश मंत्री से नगर की प्राथमिक समस्याओं और उनके त्वरित समाधान के लिए मार्गदर्शन लिया। प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने महापौर संजू देवी राजपूत को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनसेवा की जीत है, और नगर निगम के विकास के लिए यह एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यकर्ताओं का योगदान और विकास का संकल्प इस दौरान नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनावी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में नगर की जल निकासी, स्वच्छता, सड़कों के विकास, यातायात सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। महापौर संजू देवी राजपूत की यह सौजन्य भेंट कोरबा नगर निगम के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में कोरबा के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन