Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: ज़िला ऑटो संघ के सदस्यों की ली गई बैठक।

Vivek Sahu

Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुई बैठक आज दिनांक 01.10.2024 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक यातायात नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बेनेडिक्ट मिंज के द्वारा शहर में यातायात का दबाव, ट्रैफिक जाम एवं प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ऑटो संघ अध्यक्ष आज़म ख़ान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं अन्य के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में मीटिंग लिया गया। जिसमें समस्त ई-रिक्शा, ऑटो चालकों को यूनिक नंबर लिखवाने, चौक-चौराहों व बाजार के अंदर बेतरतीब वाहन नही खड़ी करने, क्षमता से अधिक सवारी नही बिठाने, शहर में निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्किंग करने, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन नही चलाने, चालक के बगल में सवारी नही बिठाने, रेड सिग्नल जम्प नहीं करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन संबंधी सम्पूर्ण दस्तावेज पूर्ण कराने हिदायत दिया गया।   साथ ही स्कूल में चल रहे ऑटो में ग्रिल लगवाने, चालकों के द्वारा वर्दी सदैव धारण करने, सभी चालकों का चरित्र सत्यापन कराने और आपातकालीन नंबर को ऑटो में चस्पा करने के संबंध में ऑटो संघ को बताया गया।   कोरबा ऑटो संघ को समझाइश दी गई कि सीएसईबी मोड़, नया बस स्टैंड तिराहा मोड़, टीपी नगर चौक मोड़ और रेलवे क्रासिंग मोड़ और बुधवारी बाज़ार के पास ऑटो को अनावश्यक रूप से खड़ा ना किया जाए। ताकि यातायात दुर्घटना को नियंत्रित किया जा सके।   यातायात पुलिस कोरबा की सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, सड़क दुर्घटना से बचे एवं सुरक्षित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन