Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

: ढेलवाडीह में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती की तैयारी हेतु संगोष्ठी आयोजित, विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया संबोधित।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कटघोरा विधानसभा के ढेलवाडीह गांव में 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की आगामी 300वीं जन्म जयंती को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु एक विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर देवी अहिल्याबाई होल्कर के यशस्वी जीवन पर अपने विचार प्रकट किए। माननीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की एक अद्वितीय प्रतीक थीं। उन्होंने अपने जीवन में नारी नेतृत्व, जनकल्याण एवं धर्म-स्थापना के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।   उनका जीवन सेवा, संकल्प और सदाचार की अनुपम मिसाल है। इस संगोष्ठी में कटघोरा क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर, मीना शर्मा, राम प्रसाद कोराम, पवन अग्रवाल, शिव गणेश कंवर, महेंद्र यादव, समजीत सिंह, अजय गर्ग, राजू दिवान, स्नेह लता पटेल, राजेश गुप्ता, बैसाखू यादव, मनोज सोनी, अमृत भारिया, अरविंद सिंह, राजेश, तानेश दीप, रंजीत सिंह, ईश्वर यादव, गायत्री श्रीवास्तव, सावित्री यादव सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का उद्देश्य देवी अहिल्याबाई होल्कर के योगदानों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी 300वीं जयंती को समाज के सहयोग से एक भव्य आयोजन के रूप में मनाना है। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को साझा करते हुए उनके सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक योगदानों को स्मरण किया।   कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों को देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सेवा और नेतृत्व से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन