Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम…

Vivek Sahu

Mon, Jan 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मामलाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है । सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मामलाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एनसीसी कैडेट एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन