Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: थाना करतला के ग्राम मदवानी के शासकीय मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान

Vivek Sahu

Sat, Jan 21, 2023

कोरबा, ग्राम मदवानी शासकीय मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के लगभग 180 विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से दूर रहकर नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने हेतु किया गया अपील पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत थाना करतला प्रभारी द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई , विद्यार्थियों से अपील किया गया की स्वयं भी नशे से दूर रहना है , अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है । साथ ही छ ग शासन द्वारा संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी , गुड टच बेड टच , अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन