Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
कोरबा  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन