Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा लंबित प्रकरणों का निराकरण करने पुलिस पुनः चालु करेगी अभियान।

Vivek Sahu

Tue, Dec 5, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) थाना और चौकियों का निरीक्षण करेंगे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला , कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में पुलिसिंग में कसावट लाने के साथ-साथ व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा हैं। अब हर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक थाना और चौकी का भ्रमण करने के साथ जनता की शिकायत सुनने के साथ हल करेंगे। इसके साथ ही लंबित मामलों का निराकरण करने का प्रयास भी किया जाएगा।   वर्ष 2023 की विदाई के लिए लगभग 3 सप्ताह का समय बचा हैं। इस स्थिति में पुलिस के सामने लंबित मामलों को निपटाने की चुनौती हैं। अलग-अलग प्रकार से संबंधित लंबित अपराधों के बारे में जानकारी लेकर निराकरण करने के लिए अब विशेष रूप से अभियान पर काम होगा। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्ष की समाप्ति से पहले इस दिशा में पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। चुनावी वर्ष होने के कारण पुलिस पिछले दो-तीन महीना से लगातार व्यस्त रही। विभिन्न क्षेत्रों में रैली सभा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल को बाहर भेजना पड़ा। इसके कारण थाना चौकिया में कामकाज पर असर पड़ा। विधानसभा निर्वाचन के मतदान और मतगणना की कार्यवाही पूरी होने के साथ अब पुलिस का कामकाज पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं, लेकिन इसी के साथ उसे अब बड़ी संख्या में लंबित मामलों को हल करना भी होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन