Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: <em>कोरबा : भाजपा का कटघोरा विधानसभा में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न.. राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने भूपेश सरकार पर कसा तंज कहा - जब अपनी जमीन जा रही हो तो भगवान श्रीराम याद आते है.</em>

Vivek Sahu

Fri, Jun 9, 2023

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून के बीच चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज इस के तहत कटघोरा विधानसभा में ग्राम पंचायत धवईपुर में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,पूर्व राज्य खाद्य हयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे,कटघोरा के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन व कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ,गोपाल साहू,दिनेश सिंह,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग,श्यामलाल मरावी,तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष व जनपद सदस्य राम प्रसाद कोराम जिला महामंत्री सन्तोष देवांगन,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के कटघोरा विधानसभा में हुए भाजपा के विधानसभा स्तरीय सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन में राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंछित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। सुश्री पांडेय ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, आज भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंछित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है।

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम एक सुनियोजित कार्यक्रम.

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश में भेंट मुलाकात कार्यक्रम एक सुनियोजित कार्यक्रम है। भूपेश बघेल लोगों के बीच पहुंच कर अपना दबदबा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आम जनता के बीच जाते है और सुनियोजित लोगों से ही योजना के विषय पर जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्चे द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसी विषय पर जानकारी मांगी गई तो वे भड़क कर कहने लगे कि तुम्हारे माता पिता भी कभी मुख्यमंत्री से बात करने की हिम्मत की है। इस पर सिक्योरिटी व पुलिस बच्चे के हांथो से माइक छीन लेते है और बच्चे को बाहर जाने के लिए कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार में केवल भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

शराब घोटाले पर कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शराब बंदी को लेकर गंगाजल की कसम खाई थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में दो हज़ार नही बल्कि दस हज़ार करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। भूपेश सरकार में कोरोना काल मे दवा बाद में मिलती थी लेकिन शराब ऑनलाइन बेची जा रही थी जो तत्काल उपलब्ध होती थी। कांग्रेस सरकार ने शराब घटाले के साथ साथ गौठान को लेकर भी बड़ा भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर में जमकर मेहनत करना होगा।

जब अपनी जमीन जा रही हो तो भगवान राम याद आते हैं

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस सरकार द्वारा भगवान राम को लेकर कराए जा विभिन्न कार्यक्रम को लेकर कहा कि जब अपनी जमीन जाते दिखे तो भगवान राम ह8 याद आते है। यही वो कांग्रेस सरकार है जिसने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार दिया था। उन्होंने इस विषय को लेकर कोर्ट में केस भी किया जहां भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिंदू परिषद ने लड़ाई लड़ी और आखिरकार भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। और आज कांग्रेस सरकार को माता कौशल्या की याद आई और रायगढ़ में रामायण महोत्सव कराने आना पड़ा। भगवान श्रीराम हमारे आस्था के प्रतीक है न कि राजनीति के।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा वैशाली रत्न पारखी, मण्डल अध्यक्ष धन्नू दुबे, महामंत्री राजेन्द्र टण्डन, कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया, मनोज मिश्रा, लक्की नंदा, अजय चंद्रा, पवन अग्रवाल, संजय शर्मा दीपका, बजरंग पटेल, उत्तम रंधावा, अशोक तिवारी, मनोज नॉयदु, समजीत सिंह, डाकेश्वर शुक्ला, सतीश झा, विकास झा, ललिता डिकसेना, हरबंश पनेसर, जय गर्ग, सुजीत सिंह, राकेश पांडेय, उमा शुक्ला, स्नेहलता पटेल, गायत्री श्रीवास सहित सभी मण्डल व मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष देवांगन के द्वारा किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन