Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: बरपाली में राशन वितरण अव्यवस्थित, ग्रामीणों ने की कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

Vivek Sahu

Tue, Nov 29, 2022
  कोरबा। ग्राम पंचायत बरपाली मे राशन वितरण व्यवस्था पूर्व में प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार भदरापारा द्वारा बहुत अच्छे ढंग से संचालित हो रही थी। किन्तु जब से वर्तमान समिति को राशन वितरण का काम दिया गया है तब से बरपाली में राशन वितरण बुरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। इस माह का राशन अभी तक वितरित नहीं हो पाया है जबकि माह अंतिम होने जा रहा है। पूर्व की समिति प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार भदरापारा द्वारा ही नियमित राशन वितरण कराए जाने हेतु ग्राम पंचायत बरपाली के ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। किन्तु वर्तमान समिति द्वारा राजनैतिक दबाव बनाकर राशन की एजेंसी छीन ली गई है। एस डी एम कोरबा श्रीमती सीमा पुष्पा पात्रे द्वारा ग्राम सभा के प्रस्ताव को भी अनदेखा करते पूर्व की एजेंसी से इसे परिवर्तित कर वर्तमान की समिति को दे दिया गया है जिससे राशन वितरण पूर्णतः अव्यवस्थित हो गया है। स्थिति यह है कि इस माह गरीबो को राशन दुकानो से खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत बरपाली मे राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। यह समिति पूर्णत: अनुभवहीन हैं। ग्राम पंचायत बरपाली एक बड़ी पंचायत है जिसमें लगभग 1050 राशन कार्डधारी हैं और अभी मुश्किल से 150 कार्डधारियों को ही राशन वितरण हो पाया है, जबकि माह समाप्त होने वाला है। बरपाली के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर को करते हुए राशन वितरण की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन