Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: आधी रात मौत को घर घुसते देख घर वालों की हुए हालत ख़राब, यह सर्प रात के अंधेरे में ही अमूमन निकलता हैं।

Vivek Sahu

Mon, May 8, 2023

कोरबा। मौसम के अचानक बदलाव से ज़मीन में रेंगने वाली मौत भी अब दिखने लगे हैं, अक्सर देखा जाता हैं ज्यादा तर यह जीव बारिश के समय दिखाई देते हैं पर मौसम के अचानक बदलाव से यह जीव भी अब निकलने लगे हैं, मामला हैं बालको के बेला कछार क्षेत्र का जगा रात्रि 12 बजे के समय पूरा परिवार सोने की तैयारी कर रहा था तभी आंगन में एक चमकदार ज़मीन पर रेंगता हुआ दिखाई दिया, थोड़ा पास जाकर देखा तो 5 फीट लम्बा अहिराज साप था फिर क्या घर वालों के डर से हालत ख़राब हो गई जिसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और देखते रहने को कहा, फीर आधे घण्टे के पश्चात जितेन्द्र सारथी मौके स्थल पर पहुंचे और विशाल काय अहिराज साप को रेस्क्यू का डिब्बे में बंद किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेन्द्र सारथी ने बताया Banded Krait (अहिराज)साप बहुत ही जहरीला होता हैं पर जल्दी से काटता नहीं हैं, यह साप का मुख्य आहार ढोडिया साप हैं, साथ ही यह भी बताया कि यह बारिश के बाद ही निकलते हैं पर मौसम के आचनक बदलाव से निकलने लगे हैं इस वक्त लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन