Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है केंद्र की मोदी सरकार, डबल इंजन की सरकार से कोरबा का होगा विकास- लखन देवांगन

Vivek Sahu

Fri, Oct 27, 2023
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जनसंपर्क का जनसंपर्क का क्रम जारी है कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कार्यकर्ताओं में जोश उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है कल नामांकन में भी समर्थकों का जुनून देखने को मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन और पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित पार्टी के पदाधिकारीयों ने वैशाली नगर, विकास नगर कुसमुंडा, में जनसंपर्क किए। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। लखन देवांगन ने लोगों से अपील कर रहे हैं कोरबा में डबल इंजन की सरकार से कोरबा का होगा विकास। कोरबा में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। कांग्रेस केवल झूठ का पुलिंदा है लोक लुभाने प्रलोभन देकर जनता से वादा खिलाफी करते हैं निश्चित तौर पर बदलाव की घड़ी आ गई है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम, जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ परिवारों को सीधे नल से पेयजल की पूर्ति, आयुष्मान योजना के तहत 19 करोड़ परिवारों को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था प्रधानमंत्री आवास के तहत 3 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों का दाना दाना धान खरीदी 61 टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदने का निर्णय लिया। प्रदेश के 40 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि 8 लाख से अधिक पीएम आवास बनाकर तैयार हो गया। जबकि कांग्रेस ने 16 लाख मकान बनने नहीं दिए। प्रदेश में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया कोयला घोटाला शराब घोटाला चावल घोटाला पीएससी घोटाला गोठान में घोटाला कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय किया। निश्चित तौर पर आप सभी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा को जन आशीर्वाद प्रदान करें। और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन