Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: मानिकपुर एसईसीएल खदान के निमार्णाधीन ब्रीज में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sat, Oct 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद पवार पिता दयाराम पवार उम्र 33 वर्ष सा० करेला थाना बरही जिला कटनी म०प्र० हा०मु० मानिकपुर डीपरापारा कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया यह M/S. PD MAHESHWARI BILASPUR में बतौर अभियंता काम है इसका कम्पनी का काम मानिकपुर एसईसीएल माईनस के अंदर निर्माणाधीन ब्रीज का काम चल रहा है जिसका देखरेख यह स्वयं करता है। , उक्त निर्माणाधीन ब्रीज के पास दिनांक 4.10.2024 के रात 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 32 एम०एम० का पुराना इस्तेमाली सरिया वजनी करीबन 1.744 टन कीमती करीबन 35,000 रूपये लगभग को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी का आवेदन पत्र में प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा (रा०पु०से०) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का (रा०पु० से०) को अवगत कराया, प्राप्त निर्देश के विवेचना कार्यवाही कर आरोपी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया,।   मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार आरोपीयान बुधवार रोहिदास, संतराम रोहिदास, संदीप यादव, दिलावर दिवाकर, राज कुमार जाटवर, विक्की राज जांगड़े को पृथक-पृथक हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया है जो पहले तो पुलिस टीम को गुमराह करते रहे जिनको मनोवैज्ञानिक तारिके से पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध करना स्वीकार किये तथा उक्त चोरी के सामान को पप्पु उर्फ आदित्य राज जांगड़े व गोपाल गुज्जर के पास बेचना बताये है कि विवेचना क्रम में खरीददार आरोपी को हिरासत में लिया जाकर प्रकरण में चोरी का मशरूका लोहे का 32 एम०एम० का रॉड को विधिवत् बरामद किया जाकर आरोपीयान को धारा सदर विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।   उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अमर जायसवाल, आर० प्रदीप राठौर, संजय रात्रे, संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ के द्वारा की गयी कार्यवाही। अपराध कमांक 589/2024 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बी०एन०एस० *नाम आरोपीयान:- 01. बुधवार रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 35 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर। 02. संतराम रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला। 03. संदीप यादव पिता सावन लाल यादव उम्र 21 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर। 04. दिलावर दिवाकर पिता स्व० राम खिलावन दिवाकर उम्र-32 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर। 05. राज कुमार जाटवर पिता जय कुमार जाटवर उम्र-31 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। 06. विक्की राज जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। *खरीददार आरोपी:-* 07. आदित्य राज जांगड़े उर्फ पप्पु जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 27 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। 08. गोपाल गुज्जर पिता जगत सिंह गुज्जर उम्र 23 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया पुसके सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा हा०मु राताखार बरबट्टी का कबाड़ी दुकान थाना कोतवाली जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन