Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: कोरबा जिले का प्रभार पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने संभाला।

Vivek Sahu

Sun, Oct 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक का प्रभार एसपी राजेश कुकरेजा ने संभाल लिया है। वे पूर्व में भी जिले में बतौर नगर पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। इस लिहाज से त्यौहारी सीजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रोकथाम में पुलिस की व्यवस्था दुरूस्त रहेगी। दरअसल पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी 11 दिनों के अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में जिले की कमान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी के सेनानी एसपी श्री कुकरेजा को दी गई है। वे शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे, उन्हें सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस कप्तान श्री कुकरेजा ने विधिवत प्रभार संभाल लिया। वे 17 अक्टूबर तक जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहेंगे। खास बात तो यह है कि इस अवधि में नवरात्र व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। चूंकि पुलिस कप्तान श्री कुकरेजा जिले की आबो हवा से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकी रोकथाम के लिए व्यवस्था दुरूस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन