: ग्राम पंचायत चैतमा को प्रशासन ने दिया राशि अहरण का खुला छूट, शिकायत होने के बावजूद भी नहीं लगा अहरण पर रोक।
Vivek Sahu
Sun, Jan 5, 2025
कोरबा :चैतमा (न्यूज उड़ान) कोरबा जिले के बड़े पंचायत चैतमा में खुले आम चल रहा कमीशन का धंधा।
शिकायत के बाद आज तक नहीं हुआ कार्यवाही।
जनपद पंचायत पाली के अधिकारी संदेह के दायरे में।
जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत चैतमा का मामला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सपलवा में शिकायत किया गया था जांच मुख्य कार्य पालन अधिकारी पाली के द्वारा दल गठित कर जांच कराया गया है परंतु दो माह बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होना अधिकारीयों के जांच पर संदेह पैदा करता है शिकायत जांच के बाद भी राशि का किया जा रहा अहरण दिनांक 28/10/2024 से दिनांक 20/12/2024 तक (2250136₹)बिना प्रस्ताव किये फर्जी प्रस्ताव कर राशि अहरण् किया गया है।
वर्तमान वर्ष 2025 को भी दिनांक 04/01/2025 मे विभिन्न कार्यों हेतु 890864₹ का अहरण किया गया जिसमें सर्वाधिक सी सी रोड निर्माण कार्य के लिए राशि अहरण किया गया है ।
अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराना चाहते है क्या यह कार्य योजना में शामिल था या मनमाने बिना प्रस्ताव बिना कार्य योजना के किस आधार पर अहरण किया गया है पुनः जनपद पंचायत पाली के अधिकारी संदेह के दायरे में हैं।
इतनी शिकायत और प्रेस मिडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया पर बार बार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अहरण पर रोक और ना ही सचिव सरपंच पर कार्यवाही नहीं होना अधिकारीयों के सरंक्षण पर यह खेल खेला जा रहा है।
एक बार फिर मुख्यमंत्री जी के छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की मुहिम पर सवाल खडा होता है क्या ऐसे मे भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ हो सकता है।
जहां प्रशासन के अधिकारी स्वंय संलिप्त हैं शासन के मनसा के विपरीत प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं।
एक बार पुनः अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि ग्राम पंचायत चैतमा के शिकायत जांच पर कार्यवाही कर गाँव को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन