Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा का वार्षिक खेल दिवस उत्साह से मनाया गया।

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेल स्पर्धा का समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन श्री के.एन. सिंह जी, प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह जी, उप-प्रचार्या श्रीमती तान्या बनर्जी, श्री युवराज राठौर, डी.डी.एम. किड्जी कॉआर्डिनेटर सहाना कोलय समेत अभिभावक उपस्थित थे। सर्वप्रथम तिलक और पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि श्री के.एन. सिंह जी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री के.एन. सिंह जी ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री के.एन. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा खेल जीवन की आधारभूत आवश्यकता है, खेल से टीम भावना एवं सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता विकसित होती है। छात्रों में स्वस्थ स्पर्धा की भावना उनके उज्जवल भविष्य की दिशा निर्धारित करती है। इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह जी ने कहा कि मस्तिष्क के विकास के साथ शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है। छात्रों का चहुमुखी विकास के साथ-साथ बौधिक विकास ही हमारा मुख्य ध्येय है। छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक विकास की प्राथमिकता होनी चाहिए, छात्रों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब अपने अभिभावकों को पर्याप्त सम्मान देकर एवं उनकी आज्ञा का पालन कर उनके अनुभव से लाभ प्राप्त कर जीवन की दिशा निर्धारित करें। तीन दिवसीय खेल समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्तर पर 50 मी., 100 मी., 200 मी., हडर्ल रेस, मैथ्स रेस में भाग लेकर प्रतियोगियों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया सामुहिक खेलों में कबड्डी, रिले रेस, टग ऑफ वार, वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   समापन समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा योगा, पी.टी., और जुम्बा डांस आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के अंतिम में विद्यालय की उप-प्राचार्या जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन