Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: मदनपुर समाधान शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में लाभार्थी ने जताया आभार……..

Vivek Sahu

Mon, May 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पाली विकासखंड के ग्राम रजकम्मा (मदनपुर) में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण के समाधान शिविर में शामिल हुए।   मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।   इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।   शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर मदनपुर समाधान शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में रजकम्मा ग्राम पंचायत की श्रीमती राजनंदनी डोंगरे ने मंच के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।   राजनंदनी ने पीएम आवास का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। राजनंदनी ने बताया कि पहले वह अपने परिवार के साथ मिट्टी के घर में रहती थीं, लेकिन अब पक्का मकान बन जाने से उनकी कई दिक्कतें दूर हो गई हैं।   राजनंदनी और उनके पति शुभम मजदूरी करते हैं और अब उनके 4 साल के बेटे के पास पक्की छत के नीचे सुरक्षित रहने का स्थान है।   राजनंदनी का परिवार शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ ले रहा है। मुख्यमंत्री के समाधान शिविर में पहुंचने पर राजनंदनी ने अपनी खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन