Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद। कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना।   उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन दर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जनदर्शन में आज सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,राशनकार्ड, प्राकृतिक आपदा की राशि,विद्युत ट्रांसफार्मर, उज्ज्वला कनेक्शन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।   ग्राम चिकनीपाली के लिटीयराम साहू ने खाता विभाजन, तिवरता के संजय कुमार ने काबिज भूमि को अपने नाम कराने, जमनीपाली के सुराजी दास ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, मनकेश्वर चौहान ने पीएम आवास,ढोढ़ी पारा के संगीता ने रोजगार के लिए, अनिल कुमार चौधरी ने भूमि को भुइयां पोर्टल में दर्ज कराने, आवेदक मोहनलाल ने पोड़ी उपरोड़ा के कोठखर्रा में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने, ग्राम रामाकछार के सरपंच ने आंगनबाड़ी तेलसरा, रामाकछार,नदियापार में नवीन भवन, प्राथमिक शाला सरापारा में अहाता निर्माण, पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम भैसामुडा की प्रमीला धनवार ने प्राकृतिक आपदा आर्थिक सहायता, ग्राम तेलसरा के पत्थर सिंह ने सीमांकन, गेवरा बस्ती के मंगलदास ने सीमांकन संबंधित आवेदन दिए।   इसी तरह बालको की ज्योति वैष्णव ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, कथरी माल की कौशल्या ने ग्राम में ग्राम पंचायत भवन, राजू कुमार राजवाड़े ने पटवारी कार्यालय, पार्षद रवि चंदेल ने रेडी टू ईट के वितरण में धांधली, ग्राम डूमरडीह के राजकुमार यादव ने बैटरी सायकिल, ग्राम पंचायत ढोलपुर के पथरी ग्राम में मृत व्यक्ति के नाम पर स्वीकृत पीएम आवास में गड़बड़ी तथा गांव में सीसी रोड,तालाब में पचरी निर्माण, भवन सहित अन्य लोगो द्वारा अलग-अलग आवेदन दिए गए।   कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन