Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कोरबा शाखा की प्रथम साधारण बैठक सम्पन्न।

Vivek Sahu

Fri, Aug 22, 2025
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा कोरबा की प्रथम साधारण बैठक चेयर भवन, डी.डी.एम. रोड कोरबा में सम्पन्न हुई।   बैठक का आयोजन जिला शाखा के सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी की उपस्थिति में किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने की, इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया कार्यकारिणी सदस्यगण श्री लक्ष्मी शंकर सिंह, श्रीकांत बुधिया, अनिल अग्रवाल, प्रेम मदान, संतोष मोदी, जफर अली, इरशाद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे। बैठक में सचिव महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी का नया भवन एवं अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित ब्लड कलेक्शन वेन (गाड़ी) शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित मांग को कलेक्टर महोदय द्वारा भी स्वीकृति प्रदान की गई है।   सत्र में यह निर्णय लिया गया कि जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु “युवक शाखा” एवं “जूनियर विंग” का गठन किया जाएगा। इन इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान कर समाजसेवा में सक्रिय किया जाएगा। साधारण सभा में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर वित्त, रक्तदान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं अन्य समितियों का गठन कर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन