Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा निगम चुनाव: भाजपा की रणनीतिक बैठक में महापौर व 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत का संकल्प ।

Vivek Sahu

Thu, Jan 30, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर निगम चुनाव के संचालन और भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत एवं सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के साथ दीनदयाल भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और चुनाव संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में शामिल प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी: कैबिनेट मंत्री: श्री लखनलाल देवांगन निकाय चुनाव प्रभारी: श्री रजनीश कुमार सिंह भाजपा महापौर प्रत्याशी: श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष: श्री मनोज शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री: श्री विकास रंजन महतो पूर्व जिलाध्यक्ष: श्री राजीव सिंह भाजपा कोषाध्यक्ष: श्री गोपाल मोदी भाजपा नेता: श्री आरिफ खान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष: श्रीमती वैशाली रत्नपारखी भाजपा महिला नेता: श्रीमती ऋतु चौरसिया बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय: महापौर एवं 67 पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। मतदाताओं तक भाजपा की विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया। डोर-टू-डोर अभियान, सोशल मीडिया प्रचार और बूथ प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। भाजपा की मजबूत रणनीति, जीत का आत्मविश्वास। इस बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और आगामी निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों की जीत का संकल्प लिया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा की संगठन शक्ति और जनता के समर्थन से नगर निगम कोरबा में जीत सुनिश्चित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन