Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: गश्ती के दौरान पकड़ाया करील, वन विभाग की कार्यवाही।

Vivek Sahu

Tue, Aug 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) राज्य के वनों के संवर्धन में बाँस वनों की अत्यधिक भूमिका मानी जाती है, बांस के वन वातावरण में कार्बन की मात्रा कम कर के इसको साफ सुथरा बनाते है, यह हाथियों का भी मुख्य आहार माने जाते है। वनमंडल कटघोरा में इस श्रेणी में वनमंडलाधिकारी के द्वारा बहुत से कदम उठाए जा रहे हैं ,ग्रामीणों के द्वारा लगातार वनों से बांस करला/करील को अवैधानिक नष्ट करने से बांस वनों में लगातार गिरावट आ रही है।।   इस लिए वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर वनपरिक्षेत्र चैतमा में परिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश कुर्रे के अगुवाई में प्र.वनक्षेत्रपाल श्री शुभम मिश्रा वनपाल श्री परस राम पटेल व बीट फोरेस्टर श्री भीम पटेल के द्वारा मुखबीर से सूचना मिलने पर पोटापनी गाँव से सोनई पुर रोड के निकट लगभग 15 किलो बांस का करला अभियुक्त रविन्द्र मरावी व त्रिभुवन दास से मौके पर जब्त किया गया,मौके पर वन अपराध में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए । वन अपराध प्रकरण भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत पंजीबद्ध किया गया।। वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश कुरे ने बताया कि आगामी कार्यवाही इसी प्रकार जारी रहेगी ताकि बांस वनों का बचाव व सुधार किया जा सके।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन