Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: श्री सप्तदेव मंदिर में अमावस्या कार्यक्रम में हुआ शिल्पकारों का अनूठा सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कृष्ण पक्ष की अमावस्या दिनांक 25 जून 2025 दिन बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर में मां श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर को और भी विशेष बनाते हुए श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार एवं श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति के द्वारा एक अनूठा सामाजिक पहल करते हुए मंदिर के जीर्णाेधार कार्य करने वाले समस्त शिल्पकारों का सार्वजनिक सम्मान किया गया।   विदित हो कि श्री सप्तदेव मंदिर का जीर्णोधार कार्य प्रगति पर है। शिल्पकारों को सम्मान स्वरूप मंदिर परिसर में क्रमबद्ध बैठाकर उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर पारम्परिक ढंग से स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया एवं बरसात के मौसम को देखते हुए उन्हे भेंट स्वरूप छाता भी प्रदान किया गया।   यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। शिल्पकारों ने भावविभोर होकर कहा कि जीवन में पहली बार उन्हें एैसा सम्मान मिला है जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए उपस्थित बुद्धिजीवियों ने कहा कि शिल्पकारों का ऐसा सम्मान वास्तव में ऐतिहासिक है। एक वक्त था जब शिल्पकार महलों व मंदिरों के निर्माण उपरांत गुमनामी में चले जाते थे या उनके हाथ कटवा दिये जाते थे ताजमहल के शिल्पकारों का उदाहरण दुनियॉ ने देखा किन्तुु श्री सप्तदेव मंदिर में शिल्पकारों को इसमे मार्बल कार्य करने वाले, पेन्टर, फॉल सिलिंग, दरवाजो की सजावट करने वाले, कारपेंटर इत्यादि को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर एक प्रशंसनीय कार्य किया है एवं समस्त समाज को प्रेरणा स्वरूप एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है कि इस प्रकार के छोटे छोटे कार्य कर किसी को बडी बडी खुशियॉ दी जा सकती है जो सही अर्थों में उनके योगदान को श्रद्धा अर्पित करने जैसा है।   श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति एवं उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहनों के द्वारा किए गए इस आयोजन की नगरवासियों सहित उपस्थित जनसमूह ने भूरि भूरि प्रशंसा एवं सराहना की है एवं कहा कि यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए जिससे श्रमिकों एवं कलाकारों को उनकी भूमिका के लिए समाज से यथोचित सम्मान मिल सके।   इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, अयन मोदी, वैद्यिक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, बनमाली शर्मा, नवीन तिवारी, सोमदत्त द्विवेदी, सरला मित्तल, किरण मोदी, प्रेमा अग्रवाल, अंकिता मोदी, लीना अग्रवाल, अनिता गुप्ता, ललिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों की गरिमामय उपस्थिति थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन