Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: चोरी किये गए सोने चांदी के गहने सहित नगदी रकम के साथ पकड़ाए चोर

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदविहार में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 03/11/2023 को शारदाविहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले तीन दिवस से वे सपरिवार दिल्ली गए थे जब वापस आये तब इनके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने का हार, सोने का अंगूठी, कान का झुमका चांदी का पांच नग सिक्का, चाँदी के पायल एवं नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि. अजय सोनवानी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक से चोरी किये सोने चाँदी के गहने एवं नगदी रकम 9500 रु को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक संजय साहू साइबर सेल कोरबा से सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन