Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Vivek Sahu

Sun, Mar 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में 06 से 08 मार्च तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में वॉलीबॉल एवं रस्साकस्सी खेल का आयोजन वॉलीबॉल मैदान एसईसीएल में किया गया। जिसमें 16 टीम ने भाग लिया। इस आयोजन से गणमान्य नागरिक एवं महिला खिलाड़ियों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वॉलीबॉल खेल के बालिका वर्ग में एसईसीएल A की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान एसईसीएल B टीम ने हासिल किया। रस्साकस्सी खेल में प्रथम स्थान इमली छापर कुसमुंडा एवं द्वितीय स्थान लोटस बालको ने हासिल किया। विजेता महिला खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री दीनू पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अनुप राय , महेश केवट, सावित्री जायसवाल, राजेश पांडे, देवेंद्र महतो, सनत कालेलकर, सुमित, व्यायाम शिक्षक, सम्मे लाल यादव, राम नारायण डडसेना, विवेकानंद गोपाल, रंजीता सिंह, शर्मिष्ठा शर्मा, प्रियंका चौहान, ममता मन्नेवार, गोपाल दास महंत, पुरुषोत्तम केवंट , प्रिया राजपूत एवं स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन