Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का कद बढ़ा, शीर्ष नेतृत्व ने दी दो नए विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Vivek Sahu

Wed, Aug 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कद बढ़ाते हुए आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।   वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बीते 19 महीने में नई औदौगिक नीति लॉन्च की। नए रिफ़्रॉम के साथसिंगल विंडो सिस्टम, 6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, डाटा सेंटर, सेमीकन्डक्टर प्लांट सहित 1700 छोटे बड़े प्लांट स्थापित हो चुके हैं।   उद्योग विभाग में एक नई जान डाली, उद्योगपतियों के साथ नियमित तौर पर संवाद स्थापित कर सभी विसंगतियों को दुर किया। पिछली सरकार में उद्योगों के सब्सिडी का रुके 600 करोड़ से ज्यादा की राशि का भुगतान किया गया।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पहली बार अस्पताल सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया गया।   इतने सारे रिफार्म करने की वजह से आज विभाग की छवि प्रदेश के साथ साथ महानगरों में भी बहुत अच्छी बन गई है।   इसी तरह श्रम विभाग में डीबीटी के माध्यम से 600 करोड़ से अधिक की राशि श्रमवीरों को वितरण की जा चुकी है। बंद पड़ी दाल भात केंद्र, निशुल्क कोचिंग सहित कई बड़ी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन