Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कोरबा में तिरंगा रैली आयोजित।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर नशा मुक्त भारत महाअभियान के तहत सभी उपस्थित जनों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प भी लिया।   रैली का शुभारंभ जनपद पंचायत परिसर से हुआ, जो कोरबा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः जनपद कार्यालय में सम्पन्न हुई। रैली में राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति और नशामुक्त समाज के संदेश से सुसज्जित बैनर, पोस्टर और नारे गूंजते रहे।   इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, व्यापारी संघ, और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।   हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान का प्रतीक है।   स्वच्छता और नशामुक्ति की दिशा में यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार बनेगा।   इस अवसर पर सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। साथ ही स्वच्छता और नशा मुक्ति के संकल्प को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन