Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा ब्रेकिंग : जंगल गई दो महिलाओं को दंतैल ने उतारा मौत के घाट

Vivek Sahu

Sun, Sep 10, 2023
कोरबा।जिले के कटघोरा वनमण्डल से एक बड़ी खबर आ रही है कि केंदई रेंज अंतर्गत ग्राम चोटिया के डंप एरिया में दंतैल के हाथी के दल ने जमकर उत्पात मचाते हुए 4 ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है। उक्त घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई वही दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया के पास डंप एरिया में ग्राम कोरबी के रहने वाले एक ही परिवार के नारसिंह उनकी पत्नी राजकुमारी, बहन पुन्नी बाई, भांजा दीपक सिंह के साथ करील लेने गए हुए थे। इसी बीच दंतैल का एक दल वहां आ पहुंचा जिसमे एक दंतैल ने राजकुमारी व पुन्नी बाई पर हमला करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया तथा नारसिंह व भांजा दीपक को घायल कर दिया। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दंतैल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा और घायलों को डायल 112 की मदद से पोंडी-उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा वनमण्डल के डीएफओ कुमार निशांत व रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदातिक अस्पताल पहुंचे जहां डीएफओ ने घायलों का हाल-चाल जाना तथा मृतकों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमा नहर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हांथीयों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हांथीयों द्वारा ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी कर ग्रामीणों को आगाह किया जा रहा हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन