Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: स्वच्छता ही सेवा: एक तारीख- एक घंटा अभियान अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
कोरबा।  मैं आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, आमजन और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। महापौर श्री प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि कल 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं। सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत श्रमदान कर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सभी आमनागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास को साफ सुथरा रखे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन