Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज समिति द्वारा आयोजित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित।

Vivek Sahu

Tue, Apr 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज विकास समिति, कोरबा (छ.ग.) द्वारा चौहान समाज सामुदायिक भवन, बालको में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रेरणादायक जीवन यात्रा और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, पार्षद श्री चेतन मैत्री, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण चौहान, जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण वाद्यक, श्री गोपाल ऋषिकर भारती, वि.प्र. श्री रामकुमार राठौर, उपाध्यक्ष श्री प्यारेलाल साहू सहित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबासाहेब के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ।। जय भीम ।। जय भारत ।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन