Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Sep 8, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले में 1 से 7 सितम्बर तक आयोजित साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में साक्षरता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को बताया गया। साथ ही साक्षरता ध्वज के ध्वजारोहण भी किया गया। इसी प्रकार इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में चित्रकला, निबंध एवं साक्षरता रैली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन