Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: वन विभाग के डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड पर ग्रामीणों ने लगाया अवैद्य वसुली का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंच की शिकायत

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) वन विभाग कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोरबा कलेक्टर पहुंचकर की है बता दें कि पूरे मामले में बालको वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर संतोष कुमार कांत एवं बीट गार्ड दिलीप सिंह ठाकुर के ऊपर ग्रामीणों ने अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है जिसकी शिकायत कोरबा कलेक्ट्रेट में की गई है । पूरा मामला बालको वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम सरायपालि का है,जहां मौजूद ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कोरबा कलेक्टर को सौपा है। जिसमें शिकायत में उल्लेख है कि प ह नं-11 जिला कोरबा निजी राजस्व भूमी में ग्रामीण द्वारा जेसीबी मशीन से मेड बंधी का कार्य कराया जा रहा है, एवं उक्त कार्य की जानकारी पटवारी को भी दी गई है, साथ ही उक्त जमीन में वन विभाग की जमीन से 200 मीटर का फासला पाया गया है। परंतु डिप्टी रेंजर संतोष कांत एवं बीट गार्ड दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा₹20,000 हजार की ग्रामीणों से की गई है जिसमें से महिला समूह के समक्ष ग्रामीणों ने 7000 रुपए रुपए राशि दी है। उक्त कृत्य से ग्रामीणों ने तंग आकर इसकी शिकायत कोरबा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला दंडाधिकारी से की है । ग्रामीणों ने बताया की लगातार बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर संतोष कुमार कांत अपने कार्यों के प्रति लापरवाह रहते है, एवं अन्य मामलों में भी वे अवैद्य वसूली में संलिप्त रहते है । देखना होगा की संबंधित विभाग द्वारा जॉच के बाद किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है ?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन