Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: धर्मांतरण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Vivek Sahu

Mon, Aug 25, 2025
कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। बालको थाना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर माहौल गरमा गया। गणेश नगर वार्ड क्रमांक 41 में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। बजरंग दल जिला प्रमुख राणा मुखर्जी ने बताया कि संगठन के सदस्यों को जानकारी मिली थी कि वार्ड 41 में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण की कोशिश की जा रही है। इस पर कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और गतिविधियों को बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और कहासुनी हो गई।   विवाद बढ़ने पर मामला बालको थाना पहुँचा, जहां विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि वे धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ा रुख अपनाएँगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया और मामला शांत कराया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन