Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: राखड़ और रेत की समस्या से कोरबावासियों को दिलाएंगे छुटकारा

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
 कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान श्री देवांगन ने वार्डवासियों से अपील किया कि विधानसभा चुनाव में एक बार उन्हें सेवा करने का मौका दें। वे पहले भी जनता की सेवा कर चुके हैं और फिर से यह अवसर चाहते हैं ताकि पिछले 10 वर्षों के नगर निगम और 15 साल के विधायक कार्यकाल में व्याप्त समस्याओं से जनता को छुटकारा दिला सके। श्री देवांगन ने कहा कि उन्होंने कोरबा विधानसभा के लिए तैयार अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट किया है कि राखड़ और रेत की समस्या से कोरबावासियों को छुटकारा दिलाएंगे। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबावासियों को राखड़ की गंभीर समस्या रोड में उड़ती धूल से मुक्ति दिलाकर शहर को स्वच्छ एवं साफ रखेंगे। रेत घाट को खुलवाया जाएगा ताकि उचित कीमत में कोरबावासियों को रेती मिल सकें। अवैध उत्खनन अवैध वसूली को रोका जाएगा। शहर की सडक़ों पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में विद्युतीकरण बिजली की समस्या का समाधान व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। हर घर में नल-जल योजना को पहुंचाया जाएगा। हर गली मोहल्ले में रोड, नाली, सिवरेज का निर्माण एवं मरम्मत कराया जाएगा। सभी समाज के लोगों के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन का निर्माण एवं निर्मित भवन का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। सभी वार्डों में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। हर वार्ड में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता एवं समर्थक भी घर-घर और वार्ड-वार्ड जाकर पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन