Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: 25 शिवाजी नगर के सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दावेदारों की रहेगी लंबी सूची ।

Vivek Sahu

Fri, Dec 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में वार्ड के ही किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।   इनके निर्दलीय चुनाव लडने के ऐलान से राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी को शिकस्त मिल सकती है।   आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं।   वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर से अजय अग्रवाल के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है।   अजय अग्रवाल छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं, वर्षों से क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने का निश्चित ही फायदा अजय अग्रवाल को मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोगों ने दोनों पार्टियों के पार्षदों की कार्यशैली देखी है वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है जिसका लोगों को काफी मलाल है।   इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा, अगर जनता मौका देती है तो वार्ड के विकास में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं रखा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन