Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: महिलाओं की रोजगार की मांग हुई पुरी बालको प्रबंधन ने दि सहमति, बालको (TI ) अभिनव कांत सिंह ने आंदोलन को कराया समाप्त

Vivek Sahu

Fri, Oct 4, 2024
  (.पुष्पेन्द्र श्रीवास की रिपोर्ट.) (.कोरबा.) बालकोनगर बालको प्रोजेक्ट के गेट पर आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया जब बालको की महिलाओं ने रोजगार संबंधित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और गेट पूरी तरह से बंद कर दिया। महिलाओं की एकजुटता और संघर्ष ने अंततः बालको प्रबंधन को झुकने पर मजबूर कर दिया, जिससे महिलाओं को उनकी योग्यतानुसार रोजगार देने का वादा किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह का पूरा दल के सात मैं तैनात रही, जिसमें बेरोजगार महिला संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल, बालको के अधिकारी और प्रशासन के उच्च अधिकारी शामिल हुए। वार्ता के बाद सहमति बन गई और हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। हालांकि, संघर्ष समिति ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में बालको प्रबंधन अपने वादे से पीछे हटता है, तो उन्हें एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं की रोजगार संबंधित मांगें बेहद वास्तविक और महत्वपूर्ण हैं। बालको की महिलाओं ने शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से अपनी मांगों को रखा, जिससे यह साबित होता है कि समाज में महिलाओं की भूमिका अब केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने अधिकारों के लिए कामकाजी क्षेत्र में भी मजबूती से आगे खड़ी हैं। ( आज बालको में एक साथ दो घटना घटी जिसमें एक एक्सीडेंट हुआ दूसरा प्रोजेक्ट गेट में हड़ताल हुआ जिसमें बालको (TI) अभिनव कान सिंह ने पूरे स्टाफ के साथ दोनों कार्यक्रम को शांति पूर्वक कराए गया )

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन