: भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, सरोज पांडेय होंगी मुख्य अतिथि ।
Thu, Jun 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के सचिव शेख जावेद ने जानकारी देते हुए बताया कल होने वाली भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 11-06-2025 समय शाम 04:00 बजे से एसईसीएल सेंटर स्टेडियम कोरबा भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसकी मुख्य अतिथि भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की अध्यक्ष सरोज पांडेय होंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी।
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह राजपूत, अशोक मोदी (कृष्णा हुंडई)हितानंद अग्रवाल,नरेन्द्र देवांगन शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जिम्मेदारी साजी टी जान के द्वारा किया जाएगा
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य नारायण केसरी के करकमलों से आरंभ किया गया था।पहले सेमीफाइनल में झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। आंध्रप्रदेश की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई।
अब इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झारखंड और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। समापन समारोह में विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा और पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।
: बालिकाओं को प्रशासनिक प्रेरणा: नायब तहसीलदार जनकी कथले ने साझा किया अपना संघर्षपूर्ण सफर।
Thu, Jun 12, 2025
एनटीपीसी
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के अंतर्गत रोल मॉडल इनिशिएटिव के तहत एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती जनकी कथले, नायब तहसीलदार, कोरबा ने अभियान में शामिल बालिकाओं से संवाद किया और अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रोल मॉडल इनिशिएटिव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों—जैसे प्रशासन, खेल, विज्ञान, शिक्षा आदि—से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को बालिकाओं से जोड़ना है, ताकि वे उनके अनुभवों से सीख सकें और अपने भविष्य को आकार देने की प्रेरणा प्राप्त करें। श्रीमती जनकी कथले ने अपने साधारण पृष्ठभूमि से प्रशासनिक सेवा तक के सफर की कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने कठिनाइयों, संघर्षों और आत्मविश्वास से भरे अनुभवों को बड़े सहज और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प, शिक्षा और आत्म-नियंत्रण के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि एक नायब तहसीलदार के रूप में उनके कार्य क्या-क्या होते हैं और किस तरह वे समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर जमीनी स्तर पर कार्य करती हैं।उन्होंने यह भी समझाया कि प्रशासनिक सेवाएं न केवल एक करियर विकल्प हैं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम भी हैं।बालिकाओं ने उनसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, महिला अधिकारियों की भूमिका, और निजी जीवन व प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन पर सवाल किए, जिनका श्रीमती कथले ने बेहद आत्मीयता और उत्साह से उत्तर दिया। उन्होंने बालिकाओं को संदेश दिया:
"नेतृत्व उस स्थान से तय नहीं होता जहाँ से आप आते हैं, बल्कि उससे तय होता है जहाँ आप पहुंचना चाहते हैं और साथ में कितनों को आगे बढ़ाते हैं।"सत्र के अंत में बालिकाओं की आंखों में नए सपनों की चमक और आत्मविश्वास झलक रहा था। यह कार्यक्रम उनके लिए न केवल ज्ञानवर्धक था बल्कि एक जीवंत उदाहरण भी था कि कैसे मेहनत और समर्पण से कोई भी शिखर हासिल किया जा सकता है।एनटीपीसी कोरबा की यह रोल मॉडल इनिशिएटिव श्रृंखला बालिका सशक्तिकरण अभियान का एक प्रमुख स्तंभ बन चुकी है, जो हर सप्ताह बालिकाओं को वास्तविक जीवन के आदर्शों से जोड़ कर उन्हें सशक्त और प्रेरित करने का कार्य कर रही है।नायब तहसीलदार श्रीमती जनकी कथले जैसी प्रेरक हस्तियों के साथ, बालिका सशक्तिकरण अभियान में भाग ले रही बालिकाओं का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल और सक्षम बन रहा है।
: अज्ञात हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार।
Thu, Jun 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थी घूराऊ राम धनवार, निवासी ग्राम घुमानीडॉड, थाना बांगो, जिला कोरबा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र जानसाय उर्फ छोटू धनवार, दिनांक 06.06.2025 को अपनी मौसी फुलसुंदरी बाई धनवार, निवासी कोठीखरॉ के यहां मेहमानी हेतु गया था।दिनांक 08.06.2025 की रात 8:00 बजे वह खाना खाकर बाहर टहलने निकला और रात्रि में वापस नहीं आया। अगले दिन खोजबीन के दौरान सुबह 9:00 बजे मृतक जानसाय की लाश मोहन राम धनवार के आंगन में रखे खाट पर मिली, जिसके शरीर पर लाठी-डंडे से मारपीट के गंभीर चोटों के निशान थे।प्रकरण में थाना चौकी कोरबी में अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, कोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी तथा थाना पसान व चौकी कोरबी के अन्य स्टाफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।तकनीकी साक्ष्य एवं सघन पूछताछ के आधार पर संदेही मोहन राम धनवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी कमीपारा, कोठीखरॉ, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक जानसाय धनवार पूर्व में उसके घर खपरा लगाने का कार्य कर चुका था एवं दिनांक 08.06.2025 की रात शराब के नशे में आरोपी को गाली गलौज करने पर गुस्से में आकर उसने लाठी व नुकीली छड़ से हमला कर हत्या कर दी।आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाठी एवं कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी को दिनांक 11.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।