: भारतीय जनता युवा मोर्चा का धुआंधार प्रचार: महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता।
Mon, Feb 3, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के पक्ष में जबरदस्त प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद से ही युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं की टीम कर रही जनसंपर्क अभियान।महापौर प्रत्याशी की घोषणा के तुरंत बाद युवा मोर्चा ने सभी मंडलों में टीम गठित कर युवाओं से संपर्क एवं जनसंपर्क शुरू कर दिया। कार्यकर्ता वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ रैलियां, सभाएं एवं जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन बालको क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में युवा मोर्चा ने व्यापक जनसंपर्क किया।भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौलजिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र में माहौल बनाया। नगर निगम के विभिन्न हिस्सों में भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पूरे नगर निगम क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में जबरदस्त माहौल बना हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश देखा जा रहा है।
: अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।
Mon, Feb 3, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा आगामी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था ।दिनांक 03.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि सूर्या चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 2003 में सफेद रंग की बोरी में तथा पिट्ठू बैग में अवैध देशी शराब रखा है। जिसे बिक्री हेतु लेकर जाने वाला है, उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिये के आधार पर आरोपी योगेश कुमार यादव को स्कूटी सहित पकड़ा गया जिसकी तलाश पर 240 पाव देशी शराब किमती 21000रू. एवं वाहन स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 2003 को जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।नाम आरोपी -
योगेश कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 34 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
: भाजपा के महापौर प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारम्भ।
Sat, Feb 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री विकास महतो, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा टीपी नगर में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।मंत्री श्री देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को वार्ड, बूथ के हर घऱ जाकर सिर्फ एक साल में भाजपा सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की 10 साल में विफलता को लेकर जाँए, हमको हर बूथ जितना हैं हर वार्ड जितना है। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बहुत हर्ष का विषय है की विधानसभा चुनाव में जो कार्यालय ऐतिहासिक जीत का साक्षी बना उसी जगह पर आज महापौर प्रत्याशी का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है।निश्चित तौर पर इस चुनाव में भी प्रचंड मतों से भाजपा को जीत मिलेगी।इसी तरह भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं की एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने महापौर का प्रत्याशी बनाया है, और टिकट की घोषणा के बाद सिर्फ तीन दिनों में आपका आशीर्वाद और अपार समर्थन आप सभी से मुझे मिल रहा है। इस अवसर पर प्रमुख तौर पर राजेंद्र अग्रवाल, नवीन पटेल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पंकज सोनी, सरजू अजय, दीपा राठौर, योगेश जैन, उमा भारती सराफ, मीना शर्मा, रुक्मणि नायर समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।