: मनोज शर्मा जी सम्मिलित हुए संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव में।
Sat, Jan 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढाली में दिनांक गत दिनों को नव वर्ष शुभ अवसर पर संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन शासकीय हाई स्कूल प्रांगण मुढाली में रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री मनोज शर्मा जी नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोरबा थे व सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुभारंभ माता सरस्वती जी व भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज शर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होना अच्छी बात है तथा स्थानीय बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री अर्जुन लाल राठौर जी विधायक प्रतिनिधि मुढाली अतिविशिष्ट चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा,राजेश यादव पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा,दामोदर राठौर जनपद सदस्य, दिनेश गर्ग पूर्व एल्डरमैन कटघोरा,विशिष्ट अतिथि पी साहू खंड समन्वयक,सुनील कुमार राठौर हाईस्कूल शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, उपाध्यक्ष अमित महंत, मनीराम कश्यप अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति माध्यमिक शाला, धनंजय दास अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक शाला, सरपंच शुक्रिता रामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र राठौर, दिलहरण महंत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,नवापारा सरपंच होम सिंह, कृष्णा राठौर पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष,फ़िरत कश्यप किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, रमेश यादव, शांति दास, शुभम राठौर, डीकेश्वरी राठौर सक्रिय महिला सदस्य, अनीता कंवर अध्यक्ष नवापारा माध्यमिक शाला, सनद राठौर, श्रवण कश्यप पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, लखन लाल राठौर,अमरगांधी राठौर, ललित दास, कन्हैया लाल, लालाराम यादव, रामदुलार कश्यप, अजय राठौर
चैतराम यादव, परदेसी दास, अर्जुन लाल राठौर, राधेलाल कश्यप, प्रभु दास, दिलेराम कश्यप ,राजेश कुमार कश्यप, प्रहलाद कश्यप ,राम गोपाल राठौर, लीलाराम कश्यप, और भारी संख्या में ग्रामीण पालक जन उपस्थित थे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हाई स्कूल प्राचार्य श्री जी पी दुबे जी, संकुल समन्वयक श्री कुर्रे, है सहित संकुल के सभी स्कूल प्रधानपाठक स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रहा कार्यक्रम के अंत तक लोगों की उपस्थिति बहुत ही हर्षोल्लाश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
: नगर निगम वार्ड 6 से ऊर्जावान सत्य प्रकाश जायसवाल ने चुनाव लड़ने की दावेदारी।
Sat, Jan 11, 2025
नगर निगम वार्ड 6 से ऊर्जावान सत्य प्रकाश जायसवाल ने चुनाव लड़ने की दावेदारी। अपनी आवाज के जादू और संघर्षशील व्यक्तित्व से कोरबा वाशियो के बीच अलग पहचान रखने वाले युवा तुर्क सत्या जायसवाल (सत्यप्रकाश) ने नगरीय निकाय चुनाव में भागीदारी निभाने का मन बनाया है। आम लोगों से जुड़ाव के साथ-साथ समाज सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी लगन और लगातार रहने वाली भूमिकाओं को वे आगे बढ़ाने की मंशा रखते हैं। इसके लिए उन्होंने राजनीति को एक बेहतर माध्यम माना है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि के तौर यदि उन्हें चुनकर नगर निगम में भेजा जाए तो वह दोगुनी क्षमता और उत्साह के साथ अपने वार्ड के विकास के लिए काम कर सकेंगे। छात्र जीवन से ही जुझारू व संघर्षशील सत्या जायसवाल एक सर्वमान्य चेहरा हैं। वार्ड 6 में निवासरत व पले-बढ़े सत्या जायसवाल को बीजेपी के लिए उपयुक्त औऱ एक महत्वपूर्ण चेहरा मानते हैं।जैसा कि भाजपा अंतिम व्यक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी के बीच से उसकी प्रतिभा को सामने लाकर आगे बढ़ाने,उन्हें प्रोत्साहित करने पर काम करते हैं उसके अनुसार भी सत्या जायसवाल परफेक्ट माने जा रहे हैं। उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वार्ड 6 के लोग एकजुट होकर बीजेपी को समर्थन देंगे।सत्या जायसवाल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं,भाजपा संगठन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की सेवा की है और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने के लिए सत्या जायसवाल हमेशा तत्पर रहे हैं। जल, सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर के 6 नंबर वार्ड का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही साथ मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के अलावा 8 भाषाओं के जानकर हैं। व्यक्तित्व के धनी और आम जनता पर इनकी अच्छी पकड़ है व लोगों को काफी अच्छा मोटिवेट करते रहते हैं व जरूरत मन्दों के सहयोग के लिए सदैव आगे रहते हैं। वे हिंदुत्व धर्म जागरण का काम लगातार ढाई साल से भी अधिक समय से करते आ रहे हैं और पुराना बस स्टैंड में भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का प्रति मंगलवार आयोजन जो सभी के सामंजस्य व सहयोग से हो रहा है। उसकी शुरुआत इन्होंने कराई हर तरह के कार्यों में ये माहिर है युवाओं की और जन जन की आवाज है सत्या जायसवाल
: नेशनल हाइवे के पास अवैध शराब बिक्री पर आबकारी की सख्त कार्यवाही, 1आरोपी गिरफ्तार।
Sat, Jan 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)कलेक्टर श्री अजीत वसंत और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह ने ने नेशनल हाइवे पर अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया है। बाकिमोगरा क्षेत्र में आज दिनांक 10/1/2025 को आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे से लगे ग्राम सिंघाली में अजीत कुमार से 500ml महुआ शराब खरीदी सिद्ध पाए जाने के पश्चात आरोपी के बाड़ी की तलाशी लेने पर 14 लीटर कुल 14.500 लीटर शराब बरामद किया गया । साथ ही 4 डिब्बों में भरा हुआ 60 किलो शराब बनाने का लाहन तैयार मिला। आरोपी अजीत कुमार पिता सुजान सिंह उम्र 36 वर्ष पता सिंघाली थाना कटघोरा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा क्रमशः 34(1)(क )(ख ),34(2),59(क ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के साथ मुख्य आरक्षक सुरेश यादव,दसराम सिदार, राजीव जायसवाल ओर नगर सैनिक अनिलकांत का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी वृत्त -बाकीमोंगरा
. कायम प्रकरण -01. कुल जप्त मात्रा - 14.5 लीटर महुआ शराब और 60 किलो लाहन
. गिरफ्तार आरोपी -01
. धारा-34(1)(क )(ख(च),34(2),59(क )