: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका ज़िला कोरबा की कार्रवाई।
Fri, Dec 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह मैम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/12/2024 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम कर्रापारा थाना पाली में— कैलान सिंह एवम प्रभा सिंह से टेस्ट परचेज कराए जाने उपरांत उनके संज्ञान आधिपत्य बाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 23.75ली महुआ शराब बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख ),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश किया गया,जहां से न्यायिक रिमांड लेकर आरोपी को जेल दाखिल कराया जा रहा है।उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक प्रजेश सिंह,अंबिका सांडे का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त - दीपका
* कुल कायम प्रकरण - 01
* कुल जप्त मात्रा - 23.75लीटर महुआ शराब
* धारा - 34(1)(क,ख ), 34(2) , 59(क)आरोपी1) कैलान सिंह ,पिता -इतवारी जाति-गोंड,उम्र-58वर्ष ,साकिन कर्रापारा थाना पाली।2)प्रभा पिता इतवारी उम्र 30 वर्ष साकिन कर्रापारा थाना पाली।
: कोरबा शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ।
Fri, Dec 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2024 से 03 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। पृथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकला गया यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ हो कर शिवाजी नगर डांडिया मैदान स्थित श्रीशक्ति मा दुर्गा मंदिर से पुनः कथा स्थल पहुंची यह दिव्य कथा वाचन कार्यक्रम प्रत्येक दिन दोपहर 03:00 बजे से आयोजित होगा। कथा के वाचक श्री प्रकाश शर्मा पिसौद (चांपा) जी होंगे, जिनकी कथाओं में गूढ़ आत्मज्ञान और श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत वर्णन होता है।
कार्यक्रम स्थल होगा – एल.आई.जी. 50, शिवाजी नगर, निहारिका, कोरबा। इस आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा, जो हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य और भगवान श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से अवगत कराती है। कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और नैतिकता के सिद्धांतों को समझा जाता है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। नामदेव परिवार ने यह आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष रूप से तैयार किया है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें। कथा में भक्तिमार्ग, भगवान की उपासना और जीवन के सही मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
: 05 माह पूर्व सुलभ शौचालय के केयर टेकर की हत्या की गुत्थी सुलझी।
Fri, Dec 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतक प्रभोद कुमार सिंह पिता राजेन्दर सिंह उम्र 40 साल सः० ग्राम बरियारपुर थाना राजापाकड़ जिला वैशाली (बिहार) का टीपी नगर कोरबा में आर.बी. पेट्रोल पम्प के सामने स्थित सुलभ शौचालय में केयर टेकर का काम करता था एवं वहीं पर रहता था।घटना दिनांक 20.07.2024 को दरम्यानी रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक प्रमोद कुमार सिंह की गला घोटकर एवं मारपीट कर हत्या कर दिया गया था। मामले में प्राधी संजय कुमार सिंह पिता स्व० सत्यनारायण सिंह उम्र 40 साल सा० एम.आई.जी. 45 शिवाजी नगर थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में गर्ग क्रमांक 56/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध कमांक 454/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेन्सिक टीम एफएसएल बिलासपुर डॉग स्क्पीड कोरबा सायबर सेल टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया एवं मामले के निराकरण हेतु श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा के निर्देशन, श्री यू०बी०एस० चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा के मार्गदर्शन तथा श्री भूषण एक्का नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा जिला कोरबा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश प्राप्त हुआ था। प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूपना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशी के परिपालन में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी सीएसईबी जिला कोरबा द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से आरोपी चरणदास महंत पिता बिरजूदास महंत उम्र 35 साल साठ ग्राम कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-बाम्पा हाल मुकाम टीपी नगर (कोई निश्चित पता नहीं) पु०रुसाके सीएसईबी जिला कोरबा (ग) से पुछताछ कर पारा सदर का जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुका 01 गमछा जप्त किया। आज दिनांक 26.12.2024 के 14.10 बजे विधिवात निराहार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।