: थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर की गई कठोर कार्यवाही।
Sun, Oct 20, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.10.2024 को मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली घोघरा नाला के पास कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां पर कच्ची महुआ शराब बनाने वाले पुलिस को आता देख मौके से भाग गया। जो घटना स्थल से महुआ शराब बनाने वाले उपकरण चुल्हा व सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं
01. 21 नग गोल्डन रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 105 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
02. 13 नग पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 65 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
03. 07 नग सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन 10 लीटर क्षमता वाले में भरा करीबन 70 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
04. नग सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 20 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
05. 08 नग नीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाले में भरा लगभग 40 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
06. 04 नग लाल रंग के 05 लीटर वाला प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
07. 03 नग प्लास्टिक के झिल्ली में भरा लगभग 90 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
08. एक नग 15 लीटर क्षमता वाला पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब
09. 13 नग पांच लीटर क्षमता वाले हरा रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 65 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब फुल महुआ शराब 490 लीटर कुल कीमती 49000 रूपये रखा मिले जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है। थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।उक्त कार्यवाही में सउनि परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 80 राम कुमार पैकरा, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन, 835 नरेश कवंर,862 पुष्पेन्द्र खुटे की सराहनीय भूमिका रही।
: जिला ऑटो संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री।
Sun, Oct 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )19अक्टूबर 2024/ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन आज बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल प्रांगण में आयोजित जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई देते हुए कहा कि ऑटो वाले तीनों मौसम में मेहनत करते हैं।
बड़ी ईमानदारी के साथ मेहनत करना और जिम्मेदारी तथा विश्वास के साथ यात्रियों को उनके मंजिल तक सुरक्षित पहुचाने का कार्य करते हैं। वे समय की परवाह नहीं करते। शहर से गांव, सुबह से रात में किसी को अस्पताल छोड़ना हो या फिर अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर धूप में, बरसात में हर समय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा योजना चलाई जा रही है। हमारे असंगठित क्षेत्र के सभी ऑटो ड्राईवर पंजीयन कराएं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति किसी नए शहर में जाता है तो ऑटो ड्राइवर के माध्यम से उस शहर, प्रांत की विस्तृत जानकारी मिल जाती है। जिले के आटो चालक भी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यात्रियों के दिल में भरोसा बनाए रखते हुए जिले के विकास में अपनी योगदान दें। उन्होंने आटो चालकों की समस्याओं को दूर करने हरसंभव मदद की बात कहते हुए संघ के लिए भवन हेतु 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में कल्याणकारी योजना संचालित होने की बात कही और बताया कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार उनके खाते में दी जा रही है। किसानों के हित के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों एवं असंगठित मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। मंत्री श्री देवांगन ने आटो संघ के अध्यक्ष आजम खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव श्री यशवंत कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आटो चालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
: कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन।
Sat, Oct 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) 18 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
कोरबा जिले में लगभग 400 से अधिक विद्यालयों में न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष भोजन तथा प्रोत्साहन दिया जा चुका है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज करतला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम कोटमेर के शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामीणों द्वारा आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल होकर विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी के साथ भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन अथवा किसी भी महत्वपूर्ण विशेष अवसरों पर आसपास के विद्यालयों में जाकर न्योता भोज का आयोजन करें और अपने विशेष दिन को और यादगार बनाएं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी और शिक्षा के महत्व को बताया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, रिश्तेदारों तथा आसपास के ग्रामीणों से मातृभाषा में बातचीत करने प्रोत्साहित किया।न्योता भोज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, ग्राम कोटमेर के सरपंच और विद्यार्थियों के पालकगण तथा अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। न्योता भोज कार्यक्रम के दौरान कोटमेर के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री वसंत से चर्चा की और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।