: पोड़ी उपरोड़ा में खंड स्तरीय सजग कोरबा के तहत कार्यक्रम आयोजित।
Fri, Oct 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के पोड़ी उपरोड़ा मे खंड स्तरीय सजग कोरबा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसमें साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन 9479282100 एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर पुलिस ने सभी कों जागरूक किया। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में मितानिनो ने हिस्सा लिया एवं रैली निकाली। महिलाओ ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई उसे अपने ग्रामो तक सभी कों जागरूक करेंगे और शराब कि बिक्री कों पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने में पुलिस को सहयोग करेंगे। इसमें बांगो प्रभारी टीआई उषा सोंधिया, यातायात प्रभारी एसआई मलिक राम जांगड़े, मोरगा प्रभारी एएसआई भीम सेन यादव और अन्य पुलिस स्टाफ़ उपस्थित रहे।
: लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने 55 वीं बार किया रक्त दान ।
Fri, Oct 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) इस शरदीय नवरात्र में माता के भक्ति, शक्ति की उपासना तरह-तरह से कर रहे हैं । जिनकी जैसी शक्ति उनकी वैसी भक्ति। ऐसे ही देवी भक्त हैं लोक अभियोजक राजेंद्र साहू जीनके द्वारा 55 वीं बार रक्त दान किया गया । प्रायेक 6 माह में रक्तदान करते है । चैत नवरात्र हो या शरदीय नवरात्री, प्रथमा तीथि को राजेंद्र साहू मानव सेवा को लेकर रक्त दान करते है ।
उन्होने इस वर्ष भी इसका निर्वहन किया। जिस वजह से जिला स्तर पर रक्त वीर , राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न , निराला स्मृति सम्मान प्राप्त राजेन्द्र साहू को मिला है। विभिन्न समजसेवी संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किए गए है । बेबस, मजबूर सिवापिरित लोगो की सेवा हेतु तत्पर रहे है । रक्तदान हेतु युवाओं को , मानव सेवा हेतु लोगो को प्ररित करते है। राजेंद्र साहू जब तक शरीर साथ देगा रकाक्तदान हेतु संकल्पित है। इस अवसर पर रितेश कुमार साहू,समाजसेवी ,अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक कृष्ण कुमार द्विवेदी, विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार सोनवानी उपस्थित रहे।
: बालको में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती
Fri, Oct 4, 2024
कोरबा
अग्रवाल सभा बालकों द्वारा साईं मंगल बालको में महाराजा श्री अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से संपन्न हुआ।महाराजा अग्रसेन जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई, विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिन बच्चों ने और महिलाओं ने भाग लिया था विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया | आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल, मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, भीमसेन अग्रवाल, सुमेर डालमिया, पार्षद नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे | नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, अग्रवाल सभा बालको के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल सभा द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया एवं उन्होंने बताया कि अग्रसेन जी महाराज भगवान राम के सुपुत्र उसके कुश के 34 में पीढ़ी में अवतरित हुए, उन्होंने अग्र उदय राज्य की स्थापना की, उन्हें पशु वध एवं मांस - मदिरा सेवन का विरोध किया | समाजसेवी महेश अग्रवाल ने नेत्रदान के विषय पर प्रकाश डाला, मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि सभी अग्र बंधुओं को एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए महाराज का दर्शन समाजवाद के देवता थे उनके संदेश को सभी को बताना चाहिए | पार्षद नरेंद्र ने कहा कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन जी रायपुर प्रवास में होने के कारण उपस्थित हैं। लेकिन उन्होंने समाज को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया भवन निर्माण हेतु यह सहयोग करेंगे, सफल संचालन सचिव नितेश डालमिया ने किया।महिला मंडल के अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, ललित अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, उषा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें |