: आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी की सेवानिवृति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
Tue, Oct 1, 2024
जिसमे सौरभ बक्शी सहायक आयुक्त आबकारी शजिला कोरबा की गरिमामय उपस्थिति में अजय तिवारी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी, एडीइओ रमेश कुमार अग्रवाल के साथ आबकारी उप निरीक्षक आशीष उप्पल, सुकांत पांडे,श्रीमती दीप माला नागदेव, नारायण सिंह कंवर, श्रीमती जया मेहर श्रीमती विजेता रानू भगत उपस्थित रहे। आबकारी मुख्य रक्षक संजय गुप्ता , कैलाश प्रधान और शरीफ खान शिव वैष्णव साइमन मिंस हम प्रकाश धन सेवा सुरेश यादव के साथ राधेश्याम वस्त्रकर चंद्रशेखर तिवारी और विभाग के समस्त स्टाफ अजय तिवारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामना संदेश के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
: 4 अक्टूबर तक बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश का परिवहन रोक
Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय कोरबा द्वारा दिनांक 01/10/2024 को किया गया। निरीक्षण दौरान उक्त मार्ग पर जगह-जगह पर फ्लाई ऐश गिरा होना पाया गया। लेख है कि पूर्व में भी फ्लाई ऐश का नियमानुसार परिवहन करने हेतु समय-समय पर निर्देश दिये गये थे तथा उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूति भी अधिरोपित की गई थी।उपरोक्त कार्यवाही किये जाने के बाद भी लगातार उल्लंघन की स्थिति निरीक्षण दौरान पायी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि मंडल के निर्देशों एवं परिवहन हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है । अतः तत्संबंध में निर्देशित है कि उक्त सड़क मार्ग पर तत्काल प्रभाव से 03 दिवस तक 4 अक्टूबर तक बजरंग चौक बालको से बरबसपुर तक फ्लाई ऐश का परिवहन किये जाने में रोक लगाई जाती है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि उक्त मार्ग से 03 दिवस के भीतर फ्लाई ऐश हटा लिये जाने के पश्चात ही परिवहन बहाल करने पर पुर्नविचार किया जावेगा। ध्यान रहे कि उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु मंडल स्वतंत्र होगा।फ्लाई ऐश का परिवहन दिनांक 02.10.2024 से 04.10.2024 तक नहीं करने के संबंध में पत्र (DSPM, NTPC, HTPS, Balco) को प्रेषित किया गया है।इस न्यूज़ के संबंध में अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रमेन्द्र पांडेय 97171 39094 से संपर्क किया जा सकता है।
: रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान-- हितानंदअग्रवाल
Tue, Oct 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लायंस क्लब बालकों द्वारा आज रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन बालाजी ब्लड बैंक के साथ NKH हॉस्पिटल बालको में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम का शुभारंभ उनके द्वारा किया गया । लायंस क्लब बालकों के ऊर्जावान अध्यक्ष लायन रितेश केडिया जी ने सर्वप्रथम रक्तदान देकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया एवं उसके बाद भारी मात्रा में लोगों ने रक्तदान किया।
मानवता के इस पुण्य कार्य में लायंस क्लब बालको के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल जी जोन चेयरपर्सन जोन 2 mjf लायन कैलाश नाथ गुप्ता जी P D लायन राजेश त्रिपाठी जी वरिष्ठ ला सदस्य एवं पदाधिकारी गण ने हिस्सा लिया।जरूरत मंदमरी जों को यह रक्त निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा इस शानदार आयोजन के लिए
मुख्य अतिथि श्री हितानंद अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा एवं सराहना की उन्होंने कहा रक्तदान का अपना महत्व है।
कई बार हॉस्पिटलों में मरीज रक्त की कमी से दम तोड़ देते हैं ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रहे इसके लिए समाजसेवी संस्थानों को आगे आना चाहिए।