: बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट
Thu, Sep 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया।
पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चस्पा किया गया:-▪️बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे।▪️लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में ना छोड़े।▪️बैंक या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।▪️बैंक में आए लोगों को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है।▪️ बैंक या एटीएम में पैसे निकालते समय अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आए।पुलिस टीम के द्वारा बैंक एटीएम में पैंपलेट चस्पा करने का उद्देश्य यह है कि कोरबा जिला के सरहदी जिलों में कृषकों के साथ हो रहे उठाईगीरी की घटनाओं को देखते हुए कृषक भाई लोग धान खरीदी केंद्र एवं बैंकों में पैसे निकलते एवं डालते समय इन सब बातों का ध्यान दें इसलिए पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट को चस्पा किया गया है और लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों में हो रहे डकैती उठाईगीरी एवं फ्रॉड को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैंकों के दीवाल पर पैंपलेट के माध्यम से बैंकों में होने वाले उठाईगीरी, लुट,चोरी एवं डकैती से सावधान रहने के लिए बैंक एवं एटीएम में पैंपलेट लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा बैंकों में आने वाले ग्राहकों को सजग रहकर पैसे निकालने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया। पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।
: सजग कोरबा के तहत पैंपलेट के द्वारा ट्रांसपोर्टर को जागरूक किया गया
Thu, Sep 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं वाहन संचालक का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन को बुकिंग देने वाले टैक्सी संचालकों का बैठक बुलाया गया।
ट्रांसपोर्टर एवं टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों का बैठक लिया गया बैठक में उपस्थित लोगो को वर्तमान में जिला रायगढ़ में वाहन बुकिंग करवा कर उसकी चाकू मारकर लूट ले गए कार इस घटना एवं अन्य घटनाओं को देखते हुए ज़िलों में हुई घटना के संबंध में लोगो को बताया गया।और किन गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया। ट्रांसपोर्टर और टैक्सी संचालक बढ़-चढ़कर इस बैठक में हिस्सा लिए। सजग कोरबा के तहत पैंपलेट सभी को वितरण किया गया और पैंपलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।
पुलिस के द्वारा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में सजग कोरबा के तहत पैंपलेट के माध्यम से वाहन किराए से देने वाले ध्यान दें :-▪️ रात को कभी भी अकेले वाहन बुकिंग पर न जाए अपने किसी विश्वासपात्र को साथ ले जाएं।
▪️ बुकिंग पर जाने से पहले Whatsap Live लोकेशन और बुकिंग कराने वाले का फोटो अपने परिजनों को अवश्य साझा करें।▪️ वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।▪️ शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं।▪️अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति लगे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस दें।
: सुषमा सिंह के नेतृव में बहुसंख्य महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
Thu, Sep 26, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )कोटा विधानसभा मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने को लेकर सुषमा सिंह गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जनहित मे किये गए कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से अपील करती हैँ कि देश को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए लोग भाजपा से जुड़े इसी कड़ी मे
बिलासपुर के कोटा विधानसभा के बूथ क्रमांक 189,184 एवम नवागाँव बूथ क्रमांक 162 163,164 मे सुषमा सिंह के नेतृत्व मे प. दिन दयाल उपाध्याय कि जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बहुसंख्य महिलाओं और 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में सहभागिता के साथ सदस्यता ग्रहण की ,वहीं पर सुषमा सिंह ने
वरिष्ठ सदस्यों को शाल ,श्रीफल एवं तिलक लगाकर भाजपा का पटका पहनाकर आभार व्यक्त कि ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा बिलासपुर ज़िला प्रभारी डॉ सुषमा सिंह ने कहा
भारतीय जनता पार्टी ही विश्व का एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपने स्थापना के प्रथम दिन से ही निरंतर भारत के नागरिकों एवं भारतीयता के सशक्तिकरण तथा उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्यरत है।
सुषमा सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़े देश को एक विकसित राष्ट बनाने के लिए मोदीजी के सपनो को पूरा करने के लिए विश्व के सबसे बड़ी पार्टी से जोड़ने के लिए आप सब सभी लोगों से अपील कीजिये ।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मोहन
कोरी,अंबिका मानिकपुरी ,उतरा साहू ,मीरा सिंह,ज्योति साहू , शशि रजक ,सुनीता शर्मा, कमला मानिकपुरी ,ममता सूर्यवशी ,प्रीति यादव ,कमलेश मानिकपुरी, पार्वती यादव ,जानकी बाई,मालती मानिकपुरी ,सुभद्रा यादव,मंजु मानिकपुरी, ओजश्वानी , शोभना , बेजान्ती मानिकपुरी ,मिलापा केवार्थ , शीतला मानिकपुरी,चंदा मानिकपुरी,झूलनबाई सहित बहुसंख्य महिलायें एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,