: ओपन स्कूल अंतर्गत हाई एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तिथि निर्धारित* 10 अगस्त से 28 अगस्त तक परीक्षाएं होंगी संपन्न
Mon, Aug 12, 2024
कोरबा 12 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य अवसर परीक्षा अगस्त 2024 की परीक्षा 10 अगस्त से 28 अगस्त 2024 तक प्रातः 08ः30 बजे से 11ः45 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र में शांति पूर्वक परीक्षा संचालित करने, नकल की प्रवृत्ति को रोकने तथा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने हेतु व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघ्यि तथा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्री मनोज सराफ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
: डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
Mon, Aug 12, 2024
कोरबा 12 अगस्त 2024/ जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ठ कृषक को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसे कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण रूप से भर कर सम्बंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ठ कार्यां की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा विगत 10 वर्षों से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहा होना अनिवार्य है। ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत् केवल कृषि से हो एवं किसी भी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।*चयन का मापदण्ड -*
चयन व मूल्यांकन मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिये नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिये प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षां में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।
: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ली गई शपथ
Mon, Aug 12, 2024
कोरबा 12 अगस्त 2024/ जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र- नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली। कर्मचारियों ने स्वयं नशामुक्त रहने एवं अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय को भी नशामुक्ति हेतु प्रोत्साहित करने, नशे की दवाओं के हानिकारक प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की प्रतिज्ञा लेकर एक स्वस्थ मजबूत और अधिक समृद्ध राष्ट्र को बढ़ावा देने वाले नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने की शपथ ली।