: कोरबा विधानसभा के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुई सरोज पांडे
Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में हर विधानसभा मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में कोरबा विधानसभा के कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे शामिल हुई।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी रही सरोज पांडे ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं अपने लोकसभा क्षेत्र के पांच लाख 26 हजार मतदाताओं का आभार प्रकट किया ।
सरोज पांडे ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हम भले चुनाव हार गए हो परंतु 5 लाख 26 हजार लोगों ने हम पर विश्वास किया है, मैं जिन बातों को लेकर कोरबा लोकसभा में चुनावी रण में उतरी थी उन बातों को और वादों को 5 साल इस क्षेत्र में रहकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर पूरा करूंगी ।
उन्होंने कांग्रेस सांसद पर भी कटाक्ष किया सरोज पांडे ने कहा कि भले ही कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हो परंतु वह इस क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे क्योंकि राज्य में तथा केंद्र में हमारी सरकार है, सरोज पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह इसी क्षेत्र में रहेगी और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में secl से संबंधित अनेक समस्याएं विद्यमान है जिनकी चर्चा केंद्रीय मंत्री से भी की गई है और वह कुछ दिनों में कोरबा प्रवास पर आने वाले हैं, और हम सब का प्रयास रहेगा की कोरबा लोकसभा के रहवासियों को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाए।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम का चुनाव होना है और हम सबको मिलकर कांग्रेस के भ्रष्ट महापौर को हटाकर भारतीय जनता पार्टी का महापौर इस निगम क्षेत्र में बैठना है ताकि भाजपा के सुशासन की सरकार में कोरबा की उन्नति और विकास में कोई रुकावट ना आए।
कार्यक्रम में कोरबा विधायक एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, देवेंद्र पांडे, संतोष देवांगन, डॉ आलोक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, हितानंद अग्रवाल, मनोज मिश्रा, पवन सिंह, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, कोरबा विधानसभा में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा आम मतदाता उपस्थित रहे ।
: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं बैठक सम्पन्न
Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )हिन्दी केंद्र सरकार के कार्यालयों की राजभाषा है, हमें इसके प्रति ईमानदारी से ज़िम्मेदारी निभाते हुए निरंतर इसके प्रयोग और विकास को सुनिश्चित करना होगा।उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोरबा की बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने व्यक्त की ।नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की की 23वीं बैठक इंडियन ऑइल, कोरबा टर्मिनल के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई।बैठक में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम, रिपोर्ट का प्रेषण, प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही केंद्रीय विद्यालय-2 तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनटीपीसी इकाई के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई ।
बैठक आरंभ होने से पूर्व इंडियन ऑइल के टर्मिनल प्रमुख श्री शास्वत राहा ने अध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।श्री राहा ने विभिन्न कार्यालयों से पधारे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कोरबा टर्मिनल की गतिविधियों से अवगत करवाया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है । हमें राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है ।श्री खन्ना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे ।इस बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया ।
: कोरबा की दम तोड़ती सड़क की बजरी की नेता प्रतिपक्ष हितानंद
Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) महापौर की कमीशन की भूख को शांत करने भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में बजरी की नीलामी की गई है।सड़क से निकलती बजरी से लोगो की जान आफत में थी, बजरी से बाइक चालक सड़को पर गिरते थे, दो दिन की बारिश में सड़क धूल गई थी, जिसे लेकर आज सैकडों की संख्या में भाजपाइयों ने विरोध किया |
वरिष्ठ भाजपा नेता, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण में जले हुए तेल का उपयोग किया गया है जिसे डामर का नाम दिया गया है इस वजह से सड़क उखड़ रही है, सड़क की उखड़ती बजरी की नीलामी से मिलने वाली राशि को महापौर को दी जाएगी जिससे उनकी कमीशन की भूख शांत हो सके।साढ़े चार साल के कार्यकाल में महापौर केवल रबर स्टाम्प और कठपुतली बन कर रह गए, फर्जी जाति से महापौर बने राजकिशोर प्रसाद ने साढ़े चार जनता की गाढ़ी कमाई से आने वाले टैक्स के रुपयों का दुरुपयोग किया है जिसके लिए कोरबा की जनता में भारी आक्रोश है |
इस दौरान नगर पालिका बांकीमोंगरा की उपाध्यक्ष कमला बरेठ, पार्षद अजय गोड, नारायण दास महंत, बुधवार साय यादव, चंद्रलोक सिंह, अनिता सुकुन्दी यादव, धनश्री अजय साहू, कविता नारायण, भानुमति जायसवाल, अब्दुल रहमान, प्रेम प्रकाश पांडेय, धनसाय साहू, पदमा साहू, आरती विकास अग्रवाल, ममता बालीराम साहू, पुराइन कंवर, नर्मदा लहरे, रूप सिंह, दिनेश वैष्णव, मंजू सिंह, सुमन सोनी, प्रकाश अग्रवाल, अनिल वस्त्रकार, ज्योति वर्मा, बद्री अग्रवाल, अनिल मिश्रा, गौरव मिश्रा, अर्चना रुनिझा, संजीव शर्मा, राम त्रिपाठी, शिव चंदेल, मोंटी पटेल, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, सनी सिंह, अमर चौहान, सूर्यदीप कुर्रे, रिशु श्रीवास्तव, माखन बरेठ सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें |