Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ : टूरा भोको लोलो’ फेम रैपर एप्पी राजा का निधन:

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

: जम्मू के पुंछ में आतंकियों द्वारा बिछाए 7 बम बरामद, शनिवार को भी मिले थे 2 जिंदा बम

Vivek Sahu

Mon, Mar 11, 2024
जम्मू/पुंछ /न्यूज उड़ान सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर 7 जंग लगे बम (बारूदी सुरंग) और एक वायरलेस सेट जब्त किया। वहीं पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को इसी जिला के अंर्तगत मेंढर के बलनोई क्षेत्र से सेना को तलाशी के दौरान आतंकवादियों द्वारा बिछाई दो बारूदी सुरंगें मिली थी। रविवार को सुरनकोट क्षेत्र के दारासांगला में जेके पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा के अंदर स्थित ठिकाने का पता चला। सात बारूदी सुरंगें (बम) व कंबल और कुछ अन्य सामग्रियां भी मिलीं यह जानकारी मिली है। बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। वहीं इस संबध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस भी एक तरह का घरेलू बम ही होता है जिसे बारूदी सुरंग भी कहते हैं। लेकिन यह मिलिट्री के बमों से कुछ अलग होता है। आतंकी आईईडी ( इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) यानी बम का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नुकसान के लिए करते हैं। घरेलू बम ब्लास्ट होते ही मौके पर अक्सर आग लग जाती है, क्योंकि इसमें घातक और आग लगाने वाले केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। आवाम की हिफाजत और नुकसान से बचने के लिए जांबाज जवान दिन रात, धूप हो या आंधी तूफान बारिश में भारत - पाक नियंत्रण रेखा के साथ लगते दोनों जिला राजौरी और पुंछ के अंतर्गत नेशनल हाईवे ब लिंक सड़क के साथ जंगली क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखे देखे जा सकते हैं। और आतंकी गतिविधियों का फंडाफोड करते रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमारे जवान हर एक परिस्थितियों से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन